उत्तम यादव

पिछले एक दशक से अपने देश के तिरंगे की शान बनाए रखने के साथ-साथ युवाओं में देशप्रेम व आजादी की अलख जगाए रखने वाले भारतीय समाजसेवी एवं युवा नेता उत्तम यादव देशभक्ति के हर मंच से अपना योगदान देते हैं।

उत्तम यादव हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर हजारों युवाओं के साथ तिरंगा सम्मान यात्रा एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन करते हैं जिसकी चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं।

  के अध्यक्ष उत्तम यादव कई जनआंदोलन का नेतृत्व भी कर चुके हैं जैसे युवाओं में फैलते सूखे नशे पर आंदोलन, शहीद परिवार के हक एवं अधिकार के लिए आंदोलन, शहीदों की प्रतिमा के सम्मान में आंदोलन आदि।

इसके साथ ही साथ झारखंड के जमीनी विकास एवं जनता के ज्वलंत मुद्दों पर भी उत्तम यादव लगातार मुखर रहते हैं और भूख हड़ताल, धरना-प्रदर्शन एवं अन्य माध्यमों के द्वारा सरकार तक लोगों की बात पहुँचाते हैं जिससे उसका संविधान सम्मत समाधान जनता तक पहुँच सके।

क्रांति में शामिल हो